bilaspur shanti samiti : शांति समिति की बैठक में लिया निर्णय, बिलासपुर में 3 सितंबर को निकलेगा शांति मार्च
बिलासपुर। bilaspur shanti samiti बिलासपुर में शांति समिति की बैठक में 3 सितंबर को शांति मार्च निकालने का लिया निर्णय गया। शहर में शांति, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाज एवं समुदायों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
bilaspur shanti samiti की बैठक में सभी समाज एवं समुदायों के लोग होंगे शामिल
bilaspur shanti samiti की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 सितंबर को शहर में शांति मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च अपराह्न 4 बजे नेहरू चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक में समाप्त होगा। सभी समाज एवं समुदायों के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने की अपील की गई है।
अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने bilaspur shanti samiti की बैठक कहा कि बिलासपुर की पहचान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे से रही है। वर्तमान परिस्थितियों में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे संयम बनाए रखें और शहर के शांतिपूर्ण वातावरण को मजबूत करने में सहयोग करें। किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह सजग है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने bilaspur shanti samiti की बैठक में कहा कि शहर में अब शांति लौट आई है और स्थिति सामान्य है। इसे बनाए रखने में नागरिकों और मीडिया ने महती भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
शांति एवं अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में तीज-त्योहारों का सिलसिला शुरू हो रहा है और शहर में विभिन्न आयोजन होंगे। ऐसे आयोजनों में शांति एवं अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी आयोजन में नशे की हालत में अथवा हथियार लेकर आने वाले व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाए। आयोजकों से भी उन्होंने इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया।
एसएसपी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और भाईचारे से ही शहर की शांति को स्थायी रूप से मजबूत किया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। समिति के सदस्यों ने हालिया परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभालने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी पंकज पटेल, एसडीएम मनीष साहू सहित शांति समिति के सदस्य, विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।


