रोड रोलर में आरक्षक को कुचला, दर्दनाक मौत, सरपंच-ट्रैफिक जवान को बचाया, लेकिन
रोड रोलर में आरक्षक को कुचला, दर्दनाक मौत, सरपंच-ट्रैफिक जवान को बचाया, लेकिन
गौरेला पेंड्रा मरवाही। सरपंच और ट्रैफिक जवान को बचाने के दौरान एक आरक्षक की रोड रोलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था। रोड रोलर के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़े- नेशनल हाइवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार-ट्रक में भिड़ंत, कार सवार की दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार, गौरेला पेंड्रा मरवाही (जीपीएम) के पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक कोमल जंघेल शनिवार दोपहर काम से एसडीएम कार्यालय गया हुआ था। वहां से काम निपटा कर वापसी मे गौरेला में न्यायालय तिराहा दुर्गावती चौक में फ़ोटो कापी करवाने के लिये रुके थे।
रोलर से ट्रैफिक सिपाही को बचाया
इसी दौरान अनियंत्रित ढंग से एक तेज रफ्तार रोड रोलर वहां से गुजर रही थी, वहां पर ड्यूटी में लगे ट्रैफिक के जवान प्रवेश जायसवाल को रोड रोलर अपनी चपेट में लेने वाली थी। जिसे आरक्षक कोमल जंघेल ने धक्का दे कर बचाया। इस दौरान प्रवेश जायसवाल को चोट भी लगी।
शादी के पहले फंदे पर मिली युवक की लाश, मृतक सरकारी नौकरी में था, घर में मताम
इसके बाद रोड रोलर वहीं पर खड़े लोहारी के सरपंच रोहित परस्ते को अपने चपेट में लेने वाली थी, जवान कोमल जंघेल ने उसे भी धक्का देकर बचा लिया। लेकिन इस दौरान खुद ही रोड रोलर की चपेट में आ गया। रोड रोलर की चपेट में आकर आरक्षक कोमल जंघेल (30) की मौके पर ही तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई।
लोगों आरोपी चालक को पकड़ा
आस-पास के लोगों ने रोड रोलर के चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने रोड़ रोलर चालक कुदरु यादव(20) वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना : 3 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 11 की मौत, जानें कुल सक्रिय मरीज
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun