छत्तीसगढ़ में कोरोना : 15 की मौत, 4 हजार अधिक नए मरीज मिले, जानें जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक 3783 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। वहीं 4776 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि संक्रमण से 15 लोगों की जान चली गई।
राजधानी रायपुर में बड़ी तेजी से कोरोना के केस कम हुए हैं। यहां शनिवार को 623 नए संक्रमित की पहचान की गई। वहीं 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि दुर्ग में 497 मरीज पाय हैं। और 5 लोगों की मौत हुई है। राजनांदगांव में 181 केस और 3 मौत हुई है। बिलासपुर 240, कोंडागांव में 253, बलौदाबाजार 93, जांजगीर चांपा 144 संक्रमित मिले हैं।
