दिव्यांगों से रिश्वत की मांग, शिकायत के बाद अधीक्षक निलंबित रायपुर। दिव्यांग से रिश्वत लेने के आरोप में समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक को निलंबित कर दिया। ये पूरा मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का है। दरअसल, निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि स्वीकृत करने के एवज में दिव्यांगजनों से रिश्वत की मांग की गई। इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में कोरोना : 15 की मौत, 4 हजार से अधिक नए मरीज मिले, जानें जिलेवार आंकड़े इसके बाद समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक संचालक अरविंद गेडाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई। योजना का लाभ देने के एवज में रुपए की मांग की जानकारी होने पर समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। यह भी पढ़े- शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभागीय मंत्री के निर्देश पर शिकायत की प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रमाणित पाई गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित अधिकारी अरविंद गेडाम, अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक संचालक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अरविंद गेडाम का मुख्यालय, कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण, जिला-रायगढ़ निर्धारित किया गया है। वहीं उनके स्थान पर बिलासपुर में पदस्थ समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक हेरमन खलखो को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सहायक संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह भी पढ़े- रोड रोलर में आरक्षक को कुचला, दर्दनाक मौत, सरपंच-ट्रैफिक जवान को बचाया, लेकिन Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun