ICC U-19 World Cup : घाटक गेंदबाजी के आगे बाग्लादेश ढेर, भारत सेमीफाइनल में किया प्रवेश स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। साथ ही मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश से पिछला हिसाब बराबर कर लिया। अब सेमीफाइनल में भिड़ंत आस्ट्रेलिया से होगी। मैच बेहद रोमांचक होने की की उम्मीद है। शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से शिकस्त दी। भारतीय टीम की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। घाटक गेंदबाजी के दम पर बांग्ला टाइगर्स को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया। 3 विकेट चटकाने वाले रवि कुमार को मैन आफ द मैच दिया गया। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला एंटीगा के इसी कूलीज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मजबूत पाकिस्तान की चुनौती को ध्वस्त किया था. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। रघुवंशी की पारी ने दिलाई आसान जीत आसान 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और शून्य रन पर हरनूर सिंह का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान शेख रशीद ने 70 रनों की साझेदारी कर भारत की राह आसान की। रघुवंशी ने 65 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 44 रनों और शेख रशीद ने 26 रनों की पारी खेली। इस पार्टनरशिप को तोड़ने के बाद बांग्लादेश ने विकेट्स चटकाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन यह नाकाफी था। अंतत: भारत ने 30.5 ओवर्स में पांच विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया। कौशल तांबे ने शानदार छक्का जड़कर भारत को जीत के द्वार तक पहुंचाया। बांग्लादेश की ओर से रिपोन मोंडल ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। इंडिया की घाटक गेंदबाजी, बांग्लादेश 111 रनों पर ऑल आउट टीम इंडिया के कप्तान यश ढुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नतीजतन बांग्लादेश की पूरी पारी 37.1 ओवरों में 111 रनों सिमट गई। रवि कुमार ने आठ ओवर्स के भीतर टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों महफिजुल इस्लाम (2), इफ्ताखेर हुसैन (1) और पी. नवरोज नाबिल (7) को चलता कर दिया। बांग्लादेश के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा और 56 रनों तक उसके सात विकेट गिर चुके थे। अशिकुर जमां और एसएम महरोब ने 50 रनों की साझेदारी कर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया। महरोब ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली। वहीं ऐच मोलाह ने 17 और अशिकुर ने 16 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से रवि कुमार ने सबसे ज्यादा 3 और विकी ओस्तवाल ने 2 खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा। यह भी पढ़े- रोड रोलर में आरक्षक को कुचला, दर्दनाक मौत, सरपंच-ट्रैफिक जवान को बचाया, लेकिन Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun