कार-ट्रक में भीषण भिंड़त, युवक की दर्दनाक मौत, गैस कटर से काट कर निकाला शव जगदलपुर। तेज रफ्तार कार और ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार तड़के की है। युवक जन्मदिन की पार्टी कर वापस घर लौट रहा था। तभी जगदलपुर के नया पुल के पास कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही जान चली गई। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में कोरोना : 15 की मौत, 4 हजार से अधिक नए मरीज मिले, जानें जिलेवार आंकड़े मृतक क नाम हिमांशु है। फिलहाल वह होटल मैनेजमेंट का हैदराबाद में कोर्स पूरा किया था। इस कोर्स के बाद मालदीव के 7 स्टार होटल में नौकरी लगी थी। वह जल्द ही मालदीव जाने वाला था। सभी कागजात जमा हो चुके थे, बस पासपोर्ट का इंतजार था लेकिन इस बीच एक बड़ा हादसा हो गया। यह भी पढ़े- शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जानकारी के अनुसार, हिमांशु किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। पार्टी खत्म करने के बाद तड़के करीब 3 बजे वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी जगदलपुर के नया पुल के पास एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हिमांशु कार में ही बुरी तरह फंस गया, उसे भारी मशक्कत के बाद अंदर से निकालना गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा इतना भीषण था कि मृतक को गैस कटर से काटकर निकाला गया। हिमांशु के पिता वेटनरी विभाग में नौकरी करते हैं, जबकि मां बस्तर के आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने हिमांशु को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची थी, जिस ट्रक के भिड़ंत हुई, उसमें चावल भरा हुआ था। फिलहाल पुलिस के सामने ड्राइवर ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह भी पढ़े- रोड रोलर में आरक्षक को कुचला, दर्दनाक मौत, सरपंच-ट्रैफिक जवान को बचाया, लेकिन Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun