नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता
नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता
रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कांस्टेबल व फायरमैन के पद पर बंपर भर्ती निकली है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में कोरोना : 15 की मौत, 4 हजार से अधिक नए मरीज मिले, जानें जिलेवार आंकड़े
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की अधिकारिक वेबसाइट में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती 1149 पदों पर होनी है। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद है। इसमें नक्सल प्रभावित और पूरे प्रदेश के लिए पद निर्धारित किये गए हैं। वहीं आवेदन के लिए 4 मार्च तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थी सीआईएसएफ की वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व सीआईएसएफ की वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर दिया जा रहा भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ लें।
आवेदन योग्यता
अभ्यर्थियों को सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन को 12वीं पास या समकक्ष योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से होना जरूरी है।
यह भी पढ़े- रोड रोलर में आरक्षक को कुचला, दर्दनाक मौत, सरपंच-ट्रैफिक जवान को बचाया, लेकिन
आयु सीमा- आवेदन की अंतिम तिथि को अभ्यर्थी को 18 से 23 के बीच होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
सीआईएसएफ भर्ती प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा एक सीबीटी मोड की परीक्षा होगी। दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों की स्टेटवाइज मेरिट लिस्ट तैयार होगी जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस का आरक्षण होगा।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपए जमा कराने होंगे। एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन के लिए कोई शुल्क नहीं।
हिन्दी में पढ़े-cisf की सूचना- https://www.cisfrectt.in/notifications/Fire21_Notification_Hindi.pdf
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun