हत्या की गुत्थी सुलझी : महिला ने ही अपने पति को मारा, ऐसे हुआ खुलासा

हत्या की गुत्थी सुलझी : महिला ने ही अपने पति को मारा, ऐसे हुआ खुलासा दुर्ग। ड्राइवर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घर में युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। वारदात के बाद आरोपी खुद को कोरोना पॉजीटिव बताकर अस्पताल में भर्ती हो गया। जांच में खुलासा होने के बाद मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। दरअसल, चरौदा हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले ड्राइवर सुनील शर्मा की खून से लथपथ लाश 25 जनवरी को उसके घर में मिली थी। वारदात की सूचना के बाद एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और फॉरेंसिक विशेषज्ञ व टीआई मौके पर पहुंचे थे। यह भी पढ़े- शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूछताछ में मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि, रात में खाना खाने के बाद उसका पति बगल के कमरे और वो अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि, उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद वो अपने परिजनों को फोन करके घर बुलाई और दरवाजा खुलवाया गया। इस दौरान जब वो अपने पति के कमरे में गई तो वो खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सिर पर गहरे चोट के निशान भी थे।

नौकरी लगाने के नाम पर लिए थे रूपए

मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी का मोहल्ले के ही धीरज कश्यप से जान पहचान है और धीरज का मृतक के घर पर आना जाना है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने धीरज की खोजबीन की तो पता चला कि, धीरज कोरोना पॉजिटिव है और वो अस्पताल में भर्ती है। डिस्चार्ज होने के बाद संदेही धीरज को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ज्यादा देर तक पुलिस को गुमराह नहीं कर सका और मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसका मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। वो अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था। साथ ही उसने और मृतक सुनील शर्मा की पत्नी ने संदीप नाम के युवक को नौकरी लगाने के नाम पर उससे लाखों रुपये लिए थे। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में कोरोना : 15 की मौत, 4 हजार से अधिक नए मरीज मिले, जानें जिलेवार आंकड़े नौकरी नहीं लगने के बाद से रुपये वापस लौटाने का दबाव संदीप बना रहा था और नहीं देने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दे रहा था। इस बात से दोनों काफी परेशान थे।

ह्त्या की प्लानिंग

इस बीच दोनों ने मिलकर सुनील को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। मृतक सुनील की पत्नी और धीरज कश्यप ने सोचा की अगर वो सुनील की हत्या कर दे तो संदीप रूपए वापस करने का दबाव नहीं बना पायेगा। साथ ही कुछ दिन तक संदीप चुप भी रहेगा। इस दौरान दोनों को रुपए का इंतेजाम करने के लिए समय मिल जाएगा। इसी प्लानिंग के साथ 24 जनवरी की रात धीरज ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर सो रहे सुनील के सिर में सब्बल से ताबड़तोड़ वार करना शुरू किया। घटना के दौरान जब पति कराह रहा था तो पत्नी ने उसके मुंह को दुपट्टे से दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात के बाद आरोपी मृतक की पत्नी और अपनी प्रेमिका को दूसरे कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा लगाकर फरार हो गया। दूसरे दिन आरोपी खुद को कोरोना पॉजिटिव बताकर अस्पताल में भर्ती हो गया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी धीरज को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़े- रोड रोलर में आरक्षक को कुचला, दर्दनाक मौत, सरपंच-ट्रैफिक जवान को बचाया, लेकिन Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun