पहाड़ी में कंकाल मिलने से सनसनी, ग्रामीण दहशत में, पुलिस जांच में जुटी

पहाड़ी में कंकाल मिलने से सनसनी, ग्रामीण दहशत में, पुलिस जांच में जुटी कांकेर। कांकेर में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर के सारे हिस्से को जानवर नोंच कर ले जा चुके थे। ऐसे में सिर्फ खोपड़ी और कुछ अन्य हिस्से ही बरामद हो सके हैं। कंकाल में मिले कपड़ों के टुकड़ों से किसी महिला या युवती का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए फॉरेंसिक के पास भेज दिया है। साथ ही आसपास गुमशुदा लोगों की जानकारी लीरही है। ये पूरा मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है। यह भी पढ़े- शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जानकारी के अनुसार, हल्बी चौकी के पलेवा में चीरचार पहाड़ी पर एक नर कंकाल पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने कोटवार को दी थी। इस पर उसने पुलिस को बताया। पुलिस पहुंची तो वहां पेड़ के नीचे कंकाल के टुकड़े पड़े थे। पुलिस को आशंका है कि तेंदुआ जंगल की ओर गई महिला या युवती को खींच कर ले गया था। इसके चलते शव के टुकड़े नहीं मिल सके हैं। फिलहाल पुलिस हत्या की बात से इनकार कर रही है। इससे करीब 9 दिन पहले 21 जनवरी को मिली युवती की लाश के मामले की गुत्थी पुलिस अब तक सुलझा नहीं पाई है। युवती का शव सड़ी-गली हालत में गोविंदपुर में किराना व्यापारी के मकान के पीछे मिला था। हालत इतनी बुरी थी कि पोस्टमॉर्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। अब पुलिस को बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि परिजनों ने कपड़े के आधार पर उसकी पहचान दीपिका उसेंडी के रूप में की थी। इस साल जनवरी में अभी तक 4 हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें एक नक्सली भी शामिल है। उसके सहित 2 अन्य की हत्याओं को लेकर पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा गोविंदपुर में मिला युवती का शव भी संदिग्ध बना हुआ है। इससे पहले बारदेवरी के पास 7 जनवरी को सड़क पर युवक की लाश मिली थी। कई जगह चोट के निशान थे। उसमें भी अभी तक हत्या या हादसा का पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़े- रोड रोलर में आरक्षक को कुचला, दर्दनाक मौत, सरपंच-ट्रैफिक जवान को बचाया, लेकिन Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun