कोबरा बटालियन को मिली सफलता, मुठभेड़ के बाद एक नक्सली जिंदा गिरफ्तार

कोबरा बटालियन को मिली सफलता, मुठभेड़ के बाद एक नक्सली जिंदा गिरफ्तार बीजापुर। तर्रेम इलाके में कोरबा बटालियन की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। जवाबी फायरिंग के बाज जवानों ने घायल नक्सली को पकड़ा है। घायल नक्सली को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। एसपी कमलोचन कश्यप ने मामले की पुष्टि की है। एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि घायल नक्सली के खिलाफ कई आपराधिक मामले पंजीबद्ध है। थाना तर्रेम अंतर्गत केम्प पेगडापल्ली से कोबरा 210 की टीम डी सी नीरज मिश्रा के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन नक्सली गश्त सर्चिंग अभियान में कोरसगुड़ा,आउटपल्ली ,लिंगगिरी सुकंनपल्ली की ओर निकली थी। पुलिस बल जब बड़े सुकनपल्ली व छोटे सुकंपल्ली के जंगलों में पहुची तब पहले से घात लगाए सशस्त्र वर्दीधारी 5-6 नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दिया गया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। बिजली खंभे से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज फायरिंग खत्म होने के बाद सघन सर्चिंग करने पर घायल अवस्था मे 01 पुरुष मिला। जिसके बाएं हाथ पर चोट लगा हुआ था। जिसका नाम पता पूछने पर बदरू मोडीमय साकिन डल्ला बताया। नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में काम करना बताया। नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता घटनास्थल से 2 भरमार बंदूक, कार्डेक्स वायर, बारूद, डेटोनेटर, बम पटाखा, नक्सल साहित्य ,पिट्ठू आदि बरामद हुआ. घायल मिलिशिया सदस्य को एम्बुलेंस से इलाज हेतु यूनिट हॉस्पिटल बासागुड़ा लाकर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बीजापुर में बेहतर इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun