छत्तीसगढ़ : चंडी मंदिर में चोरी, लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण पार

छत्तीसगढ़ : चंडी मंदिर में चोरी, लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण पार महासमुंद। जिले में पुलिस की चाक चौबंध सुरक्षा के बाद भी चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार घुंचापाली चंडी माता मंदिर से चोरी की एक घटना सामने आई है। चंडी माता मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता चोरों ने पहाड़ी पर स्थित चंडी माता मंदिर की गर्भ गृह में घुसे, फिर माता जी की मूर्ति से सोने की बिंदिया सहित चांदी के अनेक छत्र निकाल फरार हो गए। इसके अलावा चोरों ने गर्भ गृह में रखे 4 दानपेटियों के ताले तोड़कर नकदी भी चोरी कर लिया है। चोरों ने यहां से लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण की चोरी की है। यह पूरी घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब मंदिर के पुजारी यहां आए तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। पुजारियों ने बागबाहरा थाने में इस घटना की सूचना दी। मंदिर में हुई चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज और डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस जांच में जुट गई है। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun