रायपुर। बिलासपुर में एक शिक्षक से शहरों में पोस्टिंग के लिए 90 हजार रुपए की मांग की गई। इसका आडियो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपित शिक्षक नंदकुमार साहू को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि बिलासपुर के एक न्यूज़ चैनल ने स्टिंग आपरेशन किया था। इसमें शिक्षक को दूसरे नए चयनित शिक्षक से अच्छी पोस्टिंग के लिए 90 हजार रुपए की डिमांड की जा रही थी।
बताया जा रहा है कि इस घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल शिक्षा विभाग को पारदर्शिता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, डीईओ और ज्वाइंट डायरेक्टर का कहना है कि काउंसलिंग के बाद पूरी पारदर्शिता बरतते हुए लिस्ट निकालना है। सरकार के तरफ से ये भी कहा गया है कि डीपीआई के एप्रूवल के बाद ही लिस्ट जारी होगी। फिलहाल सत्यापन चल रहा है।
