भालू के हमले से 5 साल के मासूम की मौत, खबर सुन मां हुईं बेहोश बलरामपुर। भालू के हमले से 5 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे की यह हालात देख मां बेहोश हो गई। ये पूरा मामला वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र का है। सोमवार को ग्राम कैलाशपुर के उद्यान विभाग की नर्सरी में तीन भालुओं के दल ने 5 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। हमले में मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम के माता-पिता नर्सरी में मनरेगा मजदूरी करने गए थे। यह भी पढ़े- शिक्षक पोस्टिंग में रिश्वत, आडियो वायरल होने के बाद हड़कंप, आरोपी शिक्षक निलंबित घटना से आक्रोशित लोगों ने एक हफ्ते से डेरा जमाये भालुओं को हटाने की मांग को लेकर विभाग के अफसरों के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह से मादा भालू अपने दो शावकों के साथ क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जानकारी के अनुसार, कैलाशपुर निवासी रामकृष्ण श्यामले व उसकी पत्नी गांव के उद्यान विभाग की नर्सरी में चल रहे मनरेगा के तहत विकास कार्य में मजदूरी का कार्य करने गए थे। उनका 5 वर्षीय पुत्र संजय अपनी माँ को ढूंढते हुए नर्सरी तक पंहुच गया। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता इसी दौरान तीन भालुओं के दल ने संजय पर हमला कर दिया, जिससे संजय की मौके पर मौत हो गई। भालुओं के हमले की खबर मिलने के बाद ग्रामीण व नर्सरी में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। मृतक बालक के शव के पास तीनों भालु मौजूद थे, जिन्हें जैसे-तैसे खदेड़ा तथा वन विभाग को घटना की सूचना दी गई। छत्तीसगढ़ : चंडी मंदिर में चोरी, लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण पार बेटे पर हुए हमले की खबर सुनकर उसकी मां भी मौके पर पहुंची। खून से लथपथ अपने मासूम को देख संजय की मां बेहोश होकर गिर गई। वन अमले ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर 25 हजार रुपये दिए। वहीं वाड्रफनगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस जगह पर यह घटना हुई वहां एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ एक सप्ताह से विचरण कर रही है। शावकों के कारण मादा भालू ज्यादा आक्रमक बनी हुई है। हादसे के बाद ग्रामीण भालुओं के दल को दूसरे जगहों पर ले जाने को लेकर लामबंद हो गए हैं। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun