किराना व्यवसायी की हत्या, मुंह में ठूंस दी शराब की बोटल, BJP नेता प्रतिपक्ष के गांव की घटना

किराना व्यवसायी की हत्या, वारदात के बाद मुंह में ठूंस दी शराब की बोटल, नेता प्रतिपक्ष के गांव की घटना बिलासपुर। किराना व्यवसायी की दुकान में घुसकर बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी है। हत्यारों ने इस वारदात के बाद मृतक व्यवसायी के मुंह में शराब की बोटल भी ठूंस दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। जिस गांव में यह वारदात हुई हैं, वो बीजेपी नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का गांव है। वहीं इस वारदात की जांच में बिलासपुर पुलिस जुटी गई है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा की है। यह भी पढ़े- शिक्षक पोस्टिंग में रिश्वत, आडियो वायरल होने के बाद हड़कंप, आरोपी शिक्षक निलंबित जानकारी के अनुसार, चकरभाठा गांव में ही भगतराम कौशिक की किराने की दुकान है। दुकान के पास ही उसका घर भी है। रोज की तरह रविवार की रात में भी किराना व्यवसायी खाना खाने के बाद रात 10 बजे दुकान में सोने चला गया था। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता इस बीच रात में अज्ञात आरोपी दुकान में आये और भगतराम की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके मुंह में शराब की बोतल ठूंस कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब गांव वाले समान लेने दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर बंद मिला, जिसके बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। छत्तीसगढ़ : चंडी मंदिर में चोरी, लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण पार मृतक के छोटे बेटे विकास कौशिक दुकान पहुंचा और शटर खोलकर देखा तो उसके पिता का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। लाश के मुंह में शराब की बोटल फंसी हुई थी। हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।  सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पता चला है कि, दुकान के गल्ले में एक लाख रुपये की राशि थी, जिसे हत्यारे अपने साथ नहीं ले गए। पुलिस द्वारा निजी रंजिश के चलते हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun