बलौदाबाजार : चोरी के एटीएम से निकाले लाखों रुपए, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार रायपुर। चोरी के एटीम कार्ड से लाखों रुपए निकालने वाला गिरोह गिरफ्तार हुआ है। आरोपियों के कब्जे से 2 मोटर साइकिल, एक नग LED टी व्ही, 2 वाटर गीजर, एक सोने का चैन एवं चोरी में इस्तेमाल अल्टो कार जब्त किया गया। वहीं गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है। यह भी पढ़े- किराना व्यवसायी की हत्या, मुंह में ठूंस दी शराब की बोटल, BJP नेता प्रतिपक्ष के गांव की घटना पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 जनवरी को दोपहर घर में ताला लगाकर बिलासपुर गये थे। इसके बाद 18 जनवरी की रात मोबाईल में देखा तो पता चला कि एटीएम से कोई व्यक्ति 2 लाख 81 हजार 404 रूपये को निकाल लिया है। इस दौरान पूरा परिवार छुईहा बलौदाबाजार आकर देखे तो किसी व्यक्ति के द्वारा घर के ताला को तोडकर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे एटीएम को चोरी कर ले गया है। एटीएम से 2 लाख 81 हजार 404 रूपये को निकाल कर चोरी कर लिया है । यह भी पढ़े- शिक्षक पोस्टिंग में रिश्वत, आडियो वायरल होने के बाद हड़कंप, आरोपी शिक्षक निलंबित इस शिकायत के बाद आरोपी की पता तलाश करने थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल बलौदाबाजार ने मिलकर टीम तैयार किया। लगातार आरोपियों का पता तलाश करने में टीम जुटी थी जिसमें दो संदेही आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ग्राम छुईहा में सत्या द्ववेदी के घर एटीएम चोरी किया। इस चोरी के एटीएम कार्ड से कुल 2 लाख 81 हजार 404 रुपए निकाला। इस रुपए से कई घरेलू सामान की खरीदी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता आरोपियों ने बताया कि 7 दिसंबर को चंमा देवी पेट्रोप पंप के पास ढाबा के सामने दो व्यक्ति सोये थे जिसके पास दो मोटर सायकल था, जिसे चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों से दो बाइक जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया। छत्तीसगढ़ : चंडी मंदिर में चोरी, लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण पार इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक उमेश वर्मा, प्रआर मोह.अरसद खान, यशवंत यादव, सायबर सेल से प्रआर ओंकार साहू, कुमार जायसवाल, सूरज राजपूत का योगदन रहा ।