सीेएमओ को देख लेेने की धमकी, राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ ने जताया विरोध, कार्रवाई करने कलेक्टर से गुहार

सीेएमओ को देख लेेने की धमकी, राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ ने जताया विरोध, कार्रवाई करने कलेक्टर से गुहार सुखनंदन चतुर्वेदी, गंडईपंडरिया। नगर के वार्ड क्रमांक 15 दुर्ग रोड स्थित मेडिकल दुकान के अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस कार्रवाई के दौरान बीजेपी नेताओं ने सीएमओ को देख लेने व जान से मारने की धमकी दी गई। जिसका विरोध छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ ने किया है। और संघ ने सोमवार को ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। यह भी पढ़े- किराना व्यवसायी की हत्या, मुंह में ठूंस दी शराब की बोटल, BJP नेता प्रतिपक्ष के गांव की घटना बता दें कि दुर्ग रोड़ में स्थित शंकर मेडिकल दुकान के संचालक ने दुकान के आगे हिस्से को बढ़ा कर अतिक्रमण कर लिया था। जिसकी लिखित शिकायत निकाय के 6 कांग्रेसी पार्षदों ने सीएमओ से की थी। शिकायत के आधार पर और कलेक्टर के आदेश से बीते 28 जनवरी को अतिक्रमण हिस्से को निकाय के सीएमओं ने प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ने गया था। यह भी पढ़े- शिक्षक पोस्टिंग में रिश्वत, आडियो वायरल होने के बाद हड़कंप, आरोपी शिक्षक निलंबित कार्रवाई के दौरान सीएमओं और अतिक्रमण कारी व बीजेपी नेताओं के बीच काफ़ी खींचातान हुआ था। साथ ही सीएमओं को बीजेपी नेताओं ने देख लेने व जान से मार देने की धमकी भी दी थी, जिसकी रिपोर्ट सीएमओं ने गंडई थाने में की है। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता सीएमओं के साथ हुए इस घटना का छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ ने पुरजोर विरोध करते हुए इसकी निंदा की है। साथ ही शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाले दोषी व्यक्तियों के ख़िलाफ़ जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग कलेक्टर से की है। इसकी जानकारी गंडई सीएमओं प्रमोद शुक्ला ने दी। छत्तीसगढ़ : चंडी मंदिर में चोरी, लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण पार Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun