अमर जवान ज्योति पर सियासत : सीएम भूपेश बोले- शहादत का विरोध नहीं करना चाहिए रायपुर। अमर जवान ज्योति पर सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर कहा कि भाजपा का आजादी की लड़ाई से कोई सरोकार नहीं है। वह अंग्रेजों की मुखबिरी करने का काम करते थे। शहादत इनकी परंपरा नहीं है। देश की आजादी के लिए हमारे नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। इन लोगों का बलिदान से कोई लेना देना नहीं है। अमर जवान ज्योति यहां बन रही है तो मैं नहीं समझता किसी को विरोध करना चाहिए। यह भी पढ़े- शिक्षक पोस्टिंग में रिश्वत, आडियो वायरल होने के बाद हड़कंप, आरोपी शिक्षक निलंबित उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा कि 2 दिन आगरा 2 दिन मेरठ में था 10 विधानसभा में प्रचार किया। सोमवार को चंडीगढ़ में महंगाई पर प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उत्तर प्रदेश चुनाव पर उन्होंने कहा यूपी की जनता देख रही है कि भाजपा सपा और कांग्रेस क्या कर रही है। मायावती तो निकली ही नहीं है सब लोग जानते हैं कि बसपा भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। समाजवादी पार्टी जाति के आधार पर राजनीति कर रही है। भाजपा भी धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। कभी जिन्ना को ले जाते हैं कभी सावरकर वाले आते हैं। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता उन्होंने कहा कि इतिहास से आदमी को सबक लेना चाहिए यह लोग इतिहास के आधार पर आज वोट मांग रहे हैं। अपने कार्यों के आधार पर भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही। किसानों के लिए क्या किया कितना रोजगार दिया। इसके बारे में चर्चा नहीं कर रहे हैं। भाजपा सिर्फ जाति धर्म के आधार पर वोट मांग रही हैं। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आम जनता के हक और अधिकार के बारे में बात कर रही है। जनता यह सारी चीजें देख रही है और समझ रही है। छत्तीसगढ़ : चंडी मंदिर में चोरी, लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण पार