उर्वरक और कीतनाशक के दुकानों में छापा, दर्जनभर दुकानों में गड़बड़ी मिलने पर लगाया प्रतिबंध

उर्वरक और कीतनाशक के दुकानों में छापा, दर्जनभर दुकानों में गड़बड़ी मिलने पर लगाया प्रतिबंध रायपुर उर्वरक और कीतनाशक के दुकानों में छापा मारा गया। यहां अनियमितता मिलने पर दर्जनभर दुकान 21 दिन के लिए बंद किये गए हैं। दरअसल, ये पूरा मामला धमतरी जिले का है। जिले के राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के सभी विकास खंडों में एक साथ उर्वरक/कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस  दौरान कुरूद विकासखंड के मेसर्स कृष्णा फर्टिलाइजर में उर्वरक 20:20:0:13 को विक्रय दर से अधिक दर पर बेचते, भौतिक रूप एवं पॉश मशीन के स्टॉक में अंतर एवं बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के कीटनाशक बेचते पाया गया एवं अन्य अनियमितता/कमी पाये जाने पर 21 दिनों के लिए विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता इसी प्रकार मेसर्स मधु ट्रेडर्स में अवैध रूप से 1100 पेटी (1 पेटी में 6 पैकेट) फर्टेरा (कीटनाशक) का भण्डारण किया गया था, जिसे आवश्यक कार्यवाही के दौरान जब्ती कर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। इसी प्रकार विकासखंड धमतरी के मेसर्स राजेश ट्रेडर्स, मेसर्स धमतरी कृषि केन्द्र एवं मेसर्स कुणाल कृषि केन्द्र, कोलियारी विकासखंड मगरलोड के मेसर्स रामेश्वर कृषि केन्द्र बोडरा, मेसर्स संतोष कृषि केन्द्र कुण्डेल, विकासखंड नगरी के मेसर्स सीएसएस कृषि केन्द्र सांकरा, मेसर्स उत्तम ट्रेडर्स सांकरा, मेसर्स संतोषनाथ गोस्वामी ट्रेडर्स सांकरा में अनियमितता/कमी पाये जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 एवं कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ : चंडी मंदिर में चोरी, लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण पार विकासखंड कुरूद में मोनेष कुमार साहू, उप संचालक कृषि एवं राकेश जोशी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी धमतरी, डी.सी. बंजारे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद एवं वाय.एस. तोमर उर्वरक/कीटनाशक निरीक्षक, डहरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सुनील देवांगन उर्वरक/कीटनाशक निरीक्षक के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार विकासखंड धमतरी में राजस्व विभाग से अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर, आकांक्षा साहू नायब तहसीलदार एवं कृषि विभाग से एच.आर. ध्रुव, कृषि विकास अधिकारी, देशराज यादव उर्वरक निरीक्षक एवं बसंती मंडावी, उर्वरक निरीक्षक के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किया गया। विकासखंड नगरी में चंद्रकांत कौशिक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मनोज सागर उर्वरक/कीटनाशक निरीक्षक एवं विकासखंड मगरलोड से प्रहलाद नागवंशी ने उर्वरक व कीटनाशक का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun