छत्तीसगढ़ में नीट काउंसिलिंग, पहले चरण में 545 की सूची जारी, 7 दिन में भर्ती

छत्तीसगढ़ में नीट काउंसिलिंग, पहले चरण में 545 की सूची जारी, 7 दिन में भर्ती रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य कोटे के मेडिकल स्नातक सीटों के दाखिले के लिए पहले चरण में 545 लोगों की सूची जारी की है। दो दिन के भीतर सीटों का आवंटन हो जाएगा। और 7 फरवरी तक पहले चरण का दाखिला हो जाएगा। इधर, मेडिकल के स्नातकोत्तर विषय के लिए 33 चिकित्सकों को सीट आवंटित किया गया है। यह भी पढ़े- शिक्षक पोस्टिंग में रिश्वत, आडियो वायरल होने के बाद हड़कंप, आरोपी शिक्षक निलंबित चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि स्नातक सीटों के लिए दो दिन के भीतर सीटों का आवंटन कर दिया जाएगा। पहले चरण में दाखिले की अंतिम तिथि 7 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया 15 से 18 फरवरी तक चलेगी। इसमें 24 फरवरी तक प्रवेश दिया जाएगा। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता राज्य में एमबीबीएस की 1320 और बीडीएस की 600 सीटें हैं। इसमें 15 फीसद आल इंडिया कोटे के छात्रों को दाखिला मिलेगा। जबकि 85 फीसद सीटें स्टेट कोटे के लिए आरक्षित है। ऐसे में राज्य कोटे के लिए करीब 1122 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। आल इंडिया कोटे के लिए दूसरे चरण में पंजीयन प्रक्रिया नौ से 14 फरवरी, सीट आवंटन 17 से 18 फरवरी व 20 फरवरी तक दाखिले की प्रक्रिया होगी। इसी तरह आल इंडिया कोटे के तीसरे चरण में पंजीयन प्रक्रिया दो मार्च से सात मार्च तक, सीट आवंटन 10 से 11 मार्च और 13 मार्च तक दाखिले होंगे। छत्तीसगढ़ : चंडी मंदिर में चोरी, लाखों रुपए नकदी और कीमती आभूषण पार

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी गोल्ड मेडिलिस्ट की सूची

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने भी विभिन्न विषयों के लिए गोल्ड मेडलिस्टों की सूची जारी की है। एमए प्राच्य संस्कृति में सुभाष चंद्र उपाध्याय, एमए सोशियोलाजी में सिद्ध कुमार नागवंशी, एमए साइकोलाजी में खुशबू गोकलानी, एमए जियोग्राफी में ईश्वर समेत अन्य विषयों के छात्रों को मेरिट में स्थान मिला है। इसी सूची रविवि के वेबसाइट पर देखी जा सकती है। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun