Budget : पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान, 60 लाख युवाओं को नौकरी- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Budget : पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान, 60 लाख युवाओं को नौकरी- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं। सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट में विकास को प्रोत्साहन दिया गया है। साथ ही इस बजट में सरकार के इरादे को दर्शाया गया है। केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।
पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान
2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।
आत्मनिर्भर भारत से 60 लाख युवाओं को नौकरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट से युवाओं को बड़ा फायदा होगा। आत्मनिर्भर भारत से 60 लाख युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर तैयार किए जाएंगे।
किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फसल का मूल्यांकन करने, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कीटनाशकों और पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun