Budget : राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत, पढ़िए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या घोषणा की

Budget : राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत, पढ़िए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या घोषणा की नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने चौथे बजट में कर्मचारियों को राहत दी है। साथ ही सीतारमण ने  कहा कि इस बजट में विकास को प्रोत्साहन दिया गया है। केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट, डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना, शिक्षा के लिए 200 टीवी चैनल

राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना में 14 फीसदी का अंश देती है। हालांकि, राज्य सरकार के कर्मचारी के वेतन का अधिकतम 10 फीसदी हिस्सा ही पेंशन खाते में जाता है। इस भेदभाव को खत्म करने के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों का भी NPS में 14 फीसदी अंश अब कर कटौती के दायरे में आएगा। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता

आयकर में कोई छूट नहीं, मध्यम वर्ग मायूस

इस बार के बजट से मिडिल क्लास को मायूसी हुई है। दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स स्लैब पर कोई नई घोषणा नहीं की। इस वजह से इस बार भी आयकर में कोई छूट नहीं मिली है। वहीं कॉरपोरेट को राहत दी गई है। कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया गया है।

आयकर के लिए नए प्रावधान का एलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मूल रिटर्न फाइल करने के दो वर्ष बाद तक अपडेटेड रिटर्न फाइल किए जा सकेंगे। वहीं लोगों को बजट में इनकम टैक्स सुधार की उम्मीद थी, लेकिन इनकम टैक्स स्लैब में सुधार नहीं किया गया। Budget : पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान, 60 लाख युवाओं को नौकरी- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

टैक्स फाइलिंग में गलती सुधारने के लिए दो साल का मौका

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयकर की घोषणा में कोई गलती है तो इसे दो साल में सुधारा जा सकता है। इसके लिए उसे अपना रिटर्न अपडेट करना होगा। इससे मुकदमेबाजी कम होगी। लोगों को दो साल में अपनी घोषित आय में सुधार करने की अनुमति मिलेगी। क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun