राहुल गांधी सिर्फ 3 घंटे के लिए पहुंचेंगे रायपुर, बस से जाएंगे साइंस कॉलेज मैदान, मजदूरों के साथ करेंगे भोजन रायपुर। राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम लगभग फाइनल हो गया है। 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे उनका चार्टर प्लेन स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरेगा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत मंत्री, संसदीय सचिव और संगठन के नेता उनकी अगुवानी करेंगे। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता जानकारी के अनुसार, राहुल एयरपोर्ट से बस से कार्यक्रम स्थल जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और संसदीय सचिव होंगे। साइंस कॉलेज मैदान पर बने वीवीआईपी गेट से उनकी बस सीधे बस्तर संभाग के डोम के पास रुकेगी। बस्तर के डोम में वहां के सातों जिलों के कलेक्टर मौजूद रहेंगे। बस्तर डोम में वहां चल रहे विकास कार्यों पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। कलेक्टर राहुल गांधी को बताएंगे कि बस्तर में इनोवेशन के लिए क्या किया जा रहा है। Budget : पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान, 60 लाख युवाओं को नौकरी- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसके बाद वे एग्रीक्लचर एवं रोजगार के डोम में जाएंगे। वहां वे देखेंगे कि कृषि और रोजगार के क्षेत्र में उनकी सरकार क्या काम कर रही है। वे सरकार की योजनाओं और उसका इम्पैक्ट जानेंगे। फिर हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद फिर वे मंच पर आएंगे। Budget 2022 : विदेशी छाता हुआ महंगा, कपड़ा सस्ता, देखें क्या सत्ता, क्या महंगा मंच पर स्वागत की बाद वे नवा रायपुर में बनने वाले सेवाग्राम, माना में बनने वाले अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखेंगे। साथ ही राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना का आगाज करते हुए बटन दबाकर साढ़े तीन लाख हितग्राहियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद कुछ हितग्राहियों को वे फोटो चेक भी प्रदान करेंगे। इसके बाद मंच के पीछे गांधी दर्शन पर चल रही संगोष्ठी में वे शामिल होंगे। Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट, डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना, शिक्षा के लिए 200 टीवी चैनल वहीं बगल में बने पंडाल में मंत्रियों, संसदीय सचिवों, संगठन के चुनिंदा नेताओं और कुछ हितग्राहियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करेंगे। उनके साथ करीब 200 लोगों की जमीन पर बैठकर भोजन करने का बंदोबस्त किया जा रहा है। इसके बाद करीब 3.40 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से फिर दिल्ली। कुल मिलाकर करीब साढ़े तीन घंटे राहुल गांधी रायपुर में रहेंगे। Budget : राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत, पढ़िए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या घोषणा की क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun