बालोद। टिप्पर चालक की लापरवाही से आठवीं कक्षा की छात्र की मौत हो गई। मामला डौंडी थाना क्षेत्र के कामता गांव का है। जहां टिप्पर के पलटने से छात्र की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी टिप्पर चालक फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार कामता निवासी प्यारेलाल चुरेन्द्र दोपहर को अपने घर का मुरूम बड़कू लाल के जेसीबी और पोकलेन की मदद से निकलवा रहा था। बड़कू लाल की टिप्पर क्रमांक सीजी 07 सी- 7296 से खोदे गए मुरूम को दूसरे जगह अनलोड किया जा रहा था। इसी दरमियान प्यारी लाल के बेटे टिकेश्वर चुरेन्द्र को हेल्पर की जगह ड्राइवर अपने साथ बिठाकर मुरूम खाली कराने के लिए ले गया। अनलोडिंग के दौरान टिप्पर के पलट जाने से मासूम की दबकर मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली। गांव में सब अवाक रह गए घटना के बाद से ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।