डेस्क। पीएम मोदी के हमशक्ल के रूप में अभिनंदन पाठक मशहूर हैं। अभिनंदन, लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। और हां, सोशल मीडिया पर उनकी चुनाव लड़ने की खबर वायरल हो गई है! टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, 56 वर्षीय अभिनंदन पाठक सहारनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला करने से पहले भाजपा से भी टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

पाठक ने कहा कि पार्टी पहले भी उनकी टिकट की मांग को अनदेखा करती रही है। उन्होंने दावा किया कि पत्नी से तलाक के बाद वो जीवन यापन के लिए ट्रेनों में खीरा बेचते थे।
दरअसल, आर्थिक सहयोग न देने के चलते पाठक की पत्नी मीरा पाठक ने तलाक लेने की अर्जी दी थी। पाठक की तीन बेटियों सहित कुल 6 बच्चे हैं। हालांकि, उनके घर छोड़ने के बाद से पत्नी ने उनसे संपर्क नहीं किया।