तेज रफ्तार बस ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार बस ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत बलरामपुर। ससुराल से लौट रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार बस ने चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गया। घटना बलरामपुर जिले के डिंडो पुलिस चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गोंदला थाना अंतर्गत बसंतपुर में रहने वाला महेंद्र की पत्नी 1 सप्ताह पहले अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार को महेंद्र अपनी पत्नी को लेने गांव डूमरपान गया हुआ था। यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता देर शाम महेंद्र अपनी पत्नी सरस्वती को ससुराल से विदाई कराकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी बारहनगर बियानगर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपत्ति को चपेट में ले लिया। हादसे में बस के पहिए के नीचे महेंद्र और उनकी पत्नी सरस्वती की मौके पर जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन घटना के तुरंत बाद आरोपी बस चालक घटनास्थल पर ही बस को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत की खबर के बाद परिवार में मातम है। क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun