4 करोड़ के नकली कोविशील्ड वैक्सीन और फर्जी कोविड किट जब्त, गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार

4 करोड़ के नकली कोविशील्ड वैक्सीन और फर्जी कोविड किट जब्त, गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार नई दिल्ली। बाजार में नकली कोविशील्ड वैक्सीन और फर्जी कोविड टेस्टिंग किट आ गई है। ऐसे ह एक गिरोह का एसटीएफ वाराणसी इकाई ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गिरोह के 5 सदस्यों को मंगलवार को लंका क्षेत्र के रोहित नगर से दबोचा है। आरोपियों से भारी मात्रा में नकली कोविड टेस्टिंग किट, नकली कोविशील्ड वैक्सीन, नकली जाइकोव डी वैक्सीन, पैकिंग मशीन, खाली वायल, स्वाब स्टिक आदि बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।  यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता यहां से बनकर तैयार दवाएं और किट विभिन्न राज्यों में सप्लाई होती थी। एसटीएफ वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार के अनुसार नकली कोविड किट और वैक्सीन के बारे में लगातार सूचनाएं फील्ड यूनिट टीम को मिल रही थी। उसके आधार पर लंका थाना के रोहित नगर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में छापा मारा गया। मौके से सिद्दीगिरी बाग निवासी राकेश थवानी,  पठानी टोला चौक निवासी संदीप शर्मा, मालवीय नगर (नई दिल्ली)  निवासी लक्ष्य जावा, नागपुर रसड़ा (बलिया)  निवासी  शमशेर और बौलिया लहरतारा निवासी अरुणेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर राकेश थवानी ने बताया कि वह संदीप शर्मा , अरुणेश विश्वकर्मा व शमशेर के साथ मिलकर नकली वैक्सीन व टेस्टिंग किट बनाता था। लक्ष्य जावा को सप्लाई करता था जो अपने नेटवर्क के द्वारा अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था। डिप्टी एसपी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह के बारे में जानकारी एकत्र करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद दवाओं की बाजार मूल्य के अनुसार अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है। क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun