अल्लू अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर हिन्दी में रिलीज, इस दिन टीवी पर होगा प्रसारण

अल्लू अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर हिन्दी में रिलीज, इस दिन टीवी पर होगा प्रसारण मुंबई। पुष्पा फिल्म के सुपरहिट होने के बाद अल्लू अर्जुन की फैंस की संख्या में खासा बढ़ोतरी हुई है।  अब लोग अल्लू अर्जुन की दूसरेी फिल्म के इंतजार में है। ऐसे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो टीवी पर जल्द प्रसारण होगा। इसका हिंदी ट्रेलर ताबड़तोड़ देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित हो चुकी है। अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की सुपरहिट फिल्म हिंदी दर्शक 13 फरवरी को Dhinchaak टीवी चैनल पर देख सकेंगे। मूवी के नए ट्रेलर में अल्लू अर्जुन पूरे स्वैग में दिख रहे हैं। साथ ही उन्हें रोमांस करते भी दिखाया जा रहा है। पहले यह फिल्म 26 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। हालांकि मेकर्स में विवाद के कारण थिएटर रिलीज को रोका गया।

ट्रेलर ने मचाई धूम

फिल्म के ट्रेलर करीब 2 मिनट 11 सेकंड का रिलीज किया गया है। इसमें फिल्म के सारे एलिमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि इस फिल्म का रीमेक 'शहजादा' टाइटल से बन रहा है। लीड ऐक्टर्स कार्तिक आर्यन और कृति सेनन होंगे। फिल्म का हिंदी डब थिएटर्स में रिलीज इसलिए नहीं किया गया, क्योंकि इससे शहजादा को नुकसान हो सकता था। 

क्या है फिल्म की कहानी

अला वैकुंठपुरमलो 2020 में  रिलीज ऐक्शन-ड्रामा है। फिल्म में तब्बू भी हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन बंटू का रोल निभा रहे हैं। मूवी में उनके पिता उन्हें पसंद नहीं करते और उपेक्षा करते रहते हैं। बंटू को बाद में पता चलता है कि जब वह छोटा था तो बदल गया था। उसके असली पिता काफी रईस बिजनसमैन हैं। बंटू अपने अमीर पिता के घर पहुंचता है और अपने परिवार को एक परेशान करने वाले आदमी से बचाता है।