सरकारी कर्मचारी सप्ताह में 5 दिन करेंगे काम, मंत्रालय से आदेश जारी, पढ़िए क्या लिखा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 जनवरी को सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन कार्य करने का ऐलान किया था, जिसका आदेश आज जारी हो गया है। आदेश जारी होने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में केवल 5 दिन ही काम करना होगा।
यह भी पढ़े- 4 करोड़ के नकली कोविशील्ड वैक्सीन और फर्जी कोविड किट जब्त, गिरोह के 5 लोग
वित्त सचिव के आदेश के मुताबिक, अब सरकारी कर्मचारियों को सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक काम करना होगा। इसके अलावा भोजन अवकाश होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए घोषणा का स्वागत किया है।
यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है।
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित की जाती है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा।
देखिये आदेश -
https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1488801435181404166?t=5bWcyLzh9mOEv_pmRfLwgA&s=08
क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun