Under-19 World Cup : भारत लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंच रचेगा इतिहास, इस चैनल पर देखें LIVE मैच

Under-19 World Cup : भारत लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंच रचेगा इतिहास, इस चैनल पर देखें LIVE मैच स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। अब बुधवार को सेमीफाइनल में भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा। चार बार की चैंपियन टीम इंडिया पिछले सीजन (2020) की रनर अप है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ICC U-19 World Cup : घाटक गेंदबाजी के आगे बाग्लादेश ढेर, भारत सेमीफाइनल में किया प्रवेश

भारत का शानदार रिकार्ड, चौथी बार सेमीफाइनल में

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया लगातार सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो होई है। इससे पहले टीम 2016, 2018 और 2020 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। 2018 में तो भारत ने विश्व कप जीता भी था, जबकि 2016 और 2020 में टीम फाइनल में हार गई थी।  यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता

इंडिया ने चारों मुकाबले जीते

टीम इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन कर अपने सभी 4 मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में टीम ने जहां दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और फिर यूगांडा को आसानी से शिकस्त दी, वहीं क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ जरूर भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। हालांकि, शानदार फॉर्म में चल रहे अंगकृष रघुवंशी और यश धुल ने टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में टीम इंडिया में कमाल का प्रदर्शन किया है। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका राजवर्धन हंगरगेकर, राज बावा, रवि कुमार, विक्की ओस्तवाल और कौशल तांबे शानदार फॉर्म में हैं। अब भारतीय टीम अपने विजय रथ को जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी। 4 करोड़ के नकली कोविशील्ड वैक्सीन और फर्जी कोविड किट जब्त, गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार

 कितने बजे से होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर लीग का दूसरा सेमीफाइनल दो फरवरी को बुधवार के दिन खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच एंटीगुआ के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे होगा। पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।  

 कहा देख सकेंगे मैच

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे। वहीं अंडर-19 विश्व कप 2022 की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

टीम इंडिया

 यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार, गर्व सांगवान। रिजर्व प्लेयर्स: ऋषि रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय। क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun