कॉलेज छात्र की मौत : ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, एक की गई जान, एक घायल महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने स्कूटी सवार कॉलेज छात्रों को कुचल दिया। इस घटना में स्कूटी सवार एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बसना का रहने वाला था। वह महासमुंद जिले में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यह भी पढ़े- 4 करोड़ के नकली कोविशील्ड वैक्सीन और फर्जी कोविड किट जब्त, गिरोह के 5 लोग जानकारी के अनुसार, बसना निवासी राजेंद्र साहू महासमुंद में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार दोपहर राजेंद्र साहू अपने साथी हेमराज साहू के साथ स्कूटी में घर से रवाना हुआ था, तभी कोतवाली थाना के करीब ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए छात्रों की स्कूटी को कुचल दिया। सरकारी कर्मचारी सप्ताह में 5 दिन करेंगे काम, मंत्रालय से आदेश जारी, पढ़िए क्या लिखा ट्रक और स्कूटी के बीच में जबरदस्त भिड़ंत से राजेंद्र साहू के सिर पर गंभीर चोट, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही उसके दोस्त को भी चोट आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun