चोर गिरोह का फर्दाफाश : 26 मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, इन इलाकों में बेचते थे चोरी का माल
चोर गिरोह का फर्दाफाश : 26 मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, इन इलाकों में बेचते थे चोरी का माल
बलौदाबाजार। मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के 2 सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला है। जीजा-साला की जोड़ी ने मिलकर सिलसिलेवार 26 मोटरसाइकिल की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों स्वयं को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने का काम करते थे।
लिंक क्लिक कर पढ़े- कॉलेज छात्र की मौत : ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला,एक की गई जान,एक घायल
जिले में कुछ दिनों से भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजार क्षेत्रों आदि से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं ज्यादा सामने आ रही थी। उक्त घटनाओं को एसपी दीपक कुमार झा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। जिसके बाद बलौदाबाजार पुलिस की टीम इन चोरों तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही थी।
4 करोड़ के नकली कोविशील्ड वैक्सीन और फर्जी कोविड किट जब्त, गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार
दोनों आरोपी का ऐसे मिला सुराग
इसी बीच थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों की धरपकड़ हेतु निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में निर्मित पुलिस टीम को चोर गिरोह का सुराग मिला।
इस सुराग का पीछा करते हुए थाना सिटी कोतवाली से प्रधान आरक्षक अरशद खान, आरक्षक यशवंत यादव एवं संतोष कोसले की टीम को दो संदिग्ध लोगों के संबंध में पता चला। चोरी वाले स्थानों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी विश्लेषण में भी यही दोनों आरोपी दिख रहे थे। साथ ही ये आरोपी हमेशा नई-नई मोटरसाइकिल में घूमते रहते थे।
सरकारी कर्मचारी सप्ताह में 5 दिन करेंगे काम, मंत्रालय से आदेश जारी, पढ़िए क्या लिखा
कड़ाई से पूछताछ में कबूला जुर्म
टीम द्वारा इन लोगों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिसमें इन दोनों ने बलौदाबाजार जिले के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला लगते हैं। इन आरोपियों द्वारा स्वयं को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर चोरी की मोटर साइकिल को ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने का काम करते थे।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
26 मोटरसाइकिल जब्त
पुलिस टीम द्वारा तत्काल संबंधित क्षेत्र में दबिश देकर अब तक 26 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इन सभी मोटरसाइकिल की चोरी की रिपोर्ट विभिन्न थानों में दर्ज है। आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा आसपास के जिलों से भी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली मे चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. पंकज सारथी पिता संतोष सारथी उम्र 23 वर्ष बाजार चौक पलारी
2. प्रदीप सारथी पिता संतराम सारथी उम्र 29 साल ग्राम खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun