CGPSC : खनिज विभाग में कई पदों पर भर्ती, इस तराखी तक मंगाए आवेदन, पढ़िए डिटेल में
CGPSC : खनिज विभाग में कई पदों पर भर्ती, इस तराखी तक मंगाए आवेदन, पढ़िए डिटेल में
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के खनिज संसाधन विभाग में (CGPSC vacancy 2022) खनि अधिकारी, सहायक भौमिकीविद एवं खनि निरीक्षक पदों पर भर्ती निकली हैं। इन पदों की भर्ती छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CGPSC) के जरिए की जाएगी। सीजीपीएससी ने विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन के मुताबिक, खनिज अधिकारी के 8 पदों, सहायक भौमिकीविद के 11 पदों और खनिज निरीक्षक के 35 पदों समेत कुल 54 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता
सीजीपीएससी (CGPSC vacancy 2022) द्वारा जारी माइनिंग भर्ती अधिसूचना के अनुसार, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
4 करोड़ के नकली कोविशील्ड वैक्सीन और फर्जी कोविड किट जब्त, गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार
आवेदन की अंतिम तारीख
आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2022 को दोपहर 12 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 मार्च 2022 की रात 11.59 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकेंगे।
कितनी फीस
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट की घोषणा की गयी है।
सरकारी कर्मचारी सप्ताह में 5 दिन करेंगे काम, मंत्रालय से आदेश जारी, पढ़िए क्या लिखा
शैक्षणिक योग्यता
छत्तीसगढ़ खनिज संसाधन विभाग में विज्ञापित पदों में से खनि निरीक्षक पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भू-विज्ञान सहित स्नातक या माइनिंग इंजीनियरिंग में पत्रोपाधि प्राप्त किया होना चाहिए। वहीं खनि अधिकारी और सहायक भौमिकीविद पदों के लिए उम्मीदवारों को भू-विज्ञान में पीजी या अनुप्रयुक्त भू-विज्ञान में एमटेक किया होना चाहिए।
सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन पीडीएफ लिंक- file:///C:/Users/acer/Downloads/ADV_MO_AG_MI_2022_01022022.PDF
क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun