संसद सत्र : जम्मू-कश्मीर में 370 रद्द होने के बाद 439 आतंकी ढेर, जानिए शहीद हुए जवान की संख्या
संसद सत्र : जम्मू-कश्मीर में 370 रद्द होने के बाद 439 आतंकी ढेर, जानिए शहीद हुए जवान की संख्या
नई दिल्ली। संसद में बुधवार को सरकार ने बताया कि 5 अगस्त 2019 से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद 26 जनवरी तक 439 आतंकवादी ढेर किये गए हैं। गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि राज्य से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद पांच सौ 41 आतंकी घटनाएं हुईं।
इस दौरान 98 नागरिकों की जान गई और सुरक्षा बल के 109 जवान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में कोई सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि लगभग पांच करोड़ 30 लाख रुपये की निजी संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है।
4 करोड़ के नकली कोविशील्ड वैक्सीन और फर्जी कोविड किट जब्त, गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार
44 हजार 684 कश्मीरी परिवारों का पलायन
सरकार ने कहा है कि कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों और अन्य कारणों से वर्ष 1990 से 44 हजार छह सौ 84 कश्मीरी परिवारों ने पलायन किया है। अब तक कुल एक लाख 54 हजार सात सौ लोग घाटी से पलायन कर चुके हैं।
यह भी पढ़े- नौकरी : CISF में निकली बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ के लिए 40 पद, जानें योग्यता
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि जम्मू कश्मीर में 2019 से एक लाख 40 हजार आठ सौ नए कार्य और परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इनके लिए 27 हजार दो सौ 70 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लद्दाख में विभिन्न क्षेत्रों में 17 हजार पांच सौ 50 निर्माण कार्य और परियोजनाएं शुरू की गई हैं और इनके लिए तीन हजार 97 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।
CGPSC : खनिज विभाग में कई पदों पर भर्ती, इस तराखी तक मंगाए आवेदन, पढ़िए डिटेल में
यूएपीए की पहली सूची में 42 आतंकवादी संगठनों का नाम
सरकार ने कहा है कि देश में, अवैध गतिविधि निवारण अधिनियम-1967- यू ए पी ए के अंतर्गत पहली सूची में 42 आतंकवादी संगठनों का नाम दर्ज है। आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यू ए पी ए के अंतर्गत गैरकानूनी संगठनों की संख्या 13 है।
राय ने बताया कि अब तक इस अधिनियम के तहत 31 व्यक्तियों को आतंकवादियों की सूची में रखा गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र और राज्य की कानूनी एजेंसियां ऐसे संगठनों और व्यक्तियों पर नजर रखे हुए है और कानून के तहत उनके खिलाफ कदम भी उठाती हैं।
क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun