राहुल गांधी के पहुंचने के पहले ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, काले झंडे दिखाने से रोका, किसानों को रोकने नवा रायपुर के सड़कों पर बैरिकेडिंग रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज रायपुर पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गए हैं। इसी के चलते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। भाजयुमो नेता राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने वाले थे। वहीं किसानों की रैली को रोकने नई राजधानी की सड़कों पर बैरेकेडिंग की गई है। जांजगीर के नैला स्टेशन में गुरुवार की सुबह भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी तरह प्रदेश के कई जिलों में गिरफ्तारी किये जाने की जानकारी है। रायपुर में जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, राहुल राव अमित मैशेरी, मुकेश पटेल सहित कुछ मंडल अध्यक्षों की गिरफ्तारी की खबर है। वहीं आरटीआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की खबर है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में कोरोना, 14 की मौत, 2 हजार से अधिक नए मरीज मिले, देखिए जिलेवार आंकड़े पिछले एक सप्ताह से पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम भाजयुमो की उन तमाम नेताओं की निगरानी कर रही थी, जो राहुल गांधी के दौरे के वक्त विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी वजह से चुन-चुन कर इन तमाम कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। किसानों को रोकने सड़कों पर घेराबंदी नवा रायपुर में मुआवजे और रोजगार की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। समय ना मिलने पर किसानों ने विरोध की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए अब नवा रायपुर की उन सड़कों पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है, जो रायपुर शहर से जुड़ती है। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है, ताकि किसान रायपुर न पहुंच सकें। यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज सीरीज के पहले 8 भारतीय खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अब नये नामों का होगा ऐलान Under 19 Cricket World Cup : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हराया, फाइनल में किया प्रवेश, जानें जीत के हीरो Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun