राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने किया स्वागत
रायपुर। कांग्रेस सांसद एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को रायपुर पहुंच गए हैं। वे 11.50 बजे नवा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, जन नेता माननीय राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत है। इसके बाद सभी लोग बस से साइंस कॉलेज के लिए निकल गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कार्यक्रम की जानकारी दी।
यह भी पढ़े- संसद सत्र : जम्मू-कश्मीर में 370 रद्द होने के बाद 439 आतंकी ढेर, जानिए शहीद हुए जवान की संख्या
राहुल गांधी के साथ एक बस में मुख्यमंत्री और मंत्री बैठे हैं। दूसरी दो बसों में संसदीय सचिव, प्रमुख विधायक और पार्टी पदाधिकारी, निगम-मंडलों के पदाधिकारी हैं। उनका काफिला हवाई अड्डे से तेलीबांधा, रिंग रोड से रायपुरा चौक होते हुए साइंस कॉलेज पहुंचेगा।
लिंक क्लिक कर पढ़े- राहुल गांधी के पहुंचने के पहले ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, काले झंडे दिखाने से रोका, किसानों को रोकने नवा रायपुर के सड़कों पर बैरिकेडिंग
राहुल गांधी यहां नागार्जुन साइंस कॉलेज मैदान में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति और महात्मा गांधी के वर्धा आश्रम की तर्ज पर बन रहे सेवाग्राम का भूमिपूजन करेंगे। 'राजीव युवा मितन क्लब' का भी शुभारंभ करेंगे।
यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज सीरीज के पहले 8 भारतीय खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अब नये नामों का होगा ऐलान
Under 19 Cricket World Cup : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हराया, फाइनल में किया प्रवेश, जानें जीत के हीरो
क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun