मां के सामने बेटे की हत्या, मामूली विवाद में चाकू से किया हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान बिलासपुर। मां के सामने ही एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारे के साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा में मामूली विवाद हुआ। इस दौरान आटो चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। रिश्तेदारों ने घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने हत्यारे युवक की तलाश शुरू कर दी। हत्यारे का एक साथी गिरफ्तार हो गया हैं। वहीं मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में कोरोना, 14 की मौत, 2 हजार से अधिक नए मरीज मिले, देखिए जिलेवार आंकड़े जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के जबड़ापारा गली नंबर तीन में रहने वाले राजेंद्र केंवट(27) आटो चालक था। बुधवार को वो रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद वे रात तकरीबन 9 बजे अरपा नदी के किनारे बन रही सड़क के पास बैठे थे। इसी बीच चांटीडीह निवासी साहिल पठान व उसका साथी आविद पठान वहां से गुजरे । साहिल ने राजेंद्र से अकड़ के खड़े रहने व घूर कर देखने जैसी व्यर्थ बातें करते हुए जबरन विवाद शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच राजेंद्र की मां भी वहां पहुंच गई। वह राजेंद्र को समझाइश देकर खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगी। इसी बीच साहिल ने राजेंद्र के पेट में चाकू से वार कर दिया। साहिल पठान द्वारा चाकू चलाने पर उसका साथी आविद पठान बाइक ले कर फरार हो गया तो वही साहिल पैदल ही घटना स्थल से भागा। बेटे को लहूलुहान देख उसकी मां ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। वहां पहुंचे लोगों ने घायल को सिम्स पहुंचाया। सिम्स में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप व सीएसपी स्नेहिल साहू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिसमें एक युवक आविद पठान पुलिस को मिल गया है, दूसरे की तलाश जारी हैं। मौके पर एएसपी सिटी उमेश कश्यप और सीएसपी स्नेहिल साहू पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वही वीवीआईपी ड्यूटी में रायपुर गए थानेदार परिवेश तिवारी को भी एसएसपी ने हत्या के बाद वापस बुला लिया है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व चकरभाठा थाना क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष के गांव में किराना व्यवसायी की उसके दुकान में घुस कर धारदार हथियार से हत्या हो गई थी। अभी चत हत्यारों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगी हैं। पिछले माह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा में 200 रुपए के लेनदेन में फुफेरे भाइयों व फूफा ने मिल कर भतीजे की हत्या कर दी थी। इसके बाद कल फिर से परिवार वालों के सामने हत्या की घटना को अंजाम दे दिया गया,जिसमें नामजद होने के बाद भी मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं। यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज सीरीज के पहले 8 भारतीय खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अब नये नामों का होगा ऐलान Under 19 Cricket World Cup : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हराया, फाइनल में किया प्रवेश, जानें जीत के हीरो क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun