मां ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या, फिर खुद फांसी पर झूल गईं, पति बेसूध कांकेर। एक महिला ने गुरुवार को अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों के शव उनके ही घर में म्यार से लटके हुए मिले हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक मामले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है। मौके पर तहसीलदार को भी बुलाया गया है। मामला बासनवाही-मुसुरपुट्टा के एक मकान का है। दोपहर 2 बच्चों समेत एक महिला का शव फांसी से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इलाका काफी अंदरूनी है। इस कारण पुलिस को पहुंचने में समय लग गया। मरने वालों की पहचान भुनेश्वरी ध्रुव (28) पति चेतन ध्रुव और उसके दो बच्चे देविका ध्रुव (ढाई साल) व टिकेश्वर ध्रुव (11 माह) के रूप में हुई है। दोनों बच्चों को फांसी के फंदे पर झुलता देख मृतका के पति चेतन बेसुध हो गया। उन्होंने घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को दी। फिर पुलिस गांव पहुंची। वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने तीनों के शव नीचे उतरवा कर रखवा दिए हैं। तहसीलदार का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के समय महिला का पता चेतन ध्रुव खेत में काम करने के लिए गया था। उसके लौटने के बाद ही घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुदकुशी की है। बच्चों के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं।