गलवान घाटी झड़प : चीन की ओछी हरकत, भारत ने डिप्लोमैटिक बायकॉट का लिया फैसला

गलवान घाटी झड़प : चीन की ओछी हरकत, भारत ने डिप्लोमैटिक बायकॉट का लिया फैसला नई दिल्ली। चीन की सरकार ने गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल अपने एक सैनिक को ओलिंपिक टॉर्च बेयरर बनाया है। जिसके विरोध में भारत पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह में शामिल नहीं होगा। विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। भारत ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डिप्लोमैटिक बायकॉट करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि चीन इन खेलों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है, जिस कारण भारतीय दल उद्घाटन और समापन समारोह में शामिल नहीं होगा। पेइचिंग भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे अफसोसजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि चीन ने गलवान मुठभेड़ में शामिल एक चीनी कमांडर को मशालची बनाकर चीन ने विंटर ओलंपिक्स का राजनीतिकरण किया है। उन्होंने बीजिंग विंटर ओलंपिक्स में भारत के शामिल होने के सवाल पर कहा है कि बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में भारत के प्रभारी राजदूत ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह में नहीं शामिल होंगे। कृषि मजदूर न्याय योजना : राहुल गांधी बोले- अमीर भारत के लोग सोचते हैं, गरीब भारत शांत-डरपोक है, मैं कहता हूं उनमें अपार शक्ति है

विंटर ओलंपिक्स को बनाया राजनीति का अड्डा

एक ओर चीन ने लगातार कहा है कि बीजिंग विंटर ओलंपिक्स को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों द्वारा ओलंपिक्स को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसका चीन विरोध कर रहा है। वहीं दूसरी ओर चीन ने खुद विंटर ओलंपिक्स को राजनीति का मैदान बनाया हुआ है और इसके जरिए अपना प्रोपगेंडा फैला रहा है। भारत के साथ गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प में जख्मी जवान को चीन की ओर से विंटर ओलंपिक मशाल थमाए जाने की अमेरिका ने निंदा की है। चीन के इस कदम को शर्मनाक करार देते हुए अमेरिका ने कहा कि यह खेलों के राजनीतिकरण करने का प्रयास है।

बॉर्डर पर तनाव जारी

भारत और चीन के बीच लद्दाख सहित कई इलाकों में बॉर्डर विवाद को लेकर तनाव जारी है। दोनों पक्षों के बीच अब तक 14 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। हालांकि दोनों देशों ने आपस में मसला सुलझाने की बात कही है और किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का विरोध किया है। यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज सीरीज के पहले 8 भारतीय खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अब नये नामों का होगा ऐलान  Under 19 Cricket World Cup : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हराया, फाइनल में किया प्रवेश, जानें जीत के हीरो क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun