भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख पार, डेढ़ लाख नए केस मिले, जानिए कुल मरीजों की संख्या नई दिल्ली। भारत में गुरुवार को कोरोना के 1,49,394 नए मरीज की पहचान हुई है। यह आंकड़ा बुधवार को तुलना में 13 प्रतिशत कम है। बीते दिन 1072 मरीजों की मौत हुई, जिससे अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख को पार कर गया। देश में कोरोना से अब तक 5,00,055 लोगों की जान जा चुकी है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट 12 लोगों की मौत, 2 हजार से अधिक नए मरीज मिले, जानें कुल पॉजिटिव केस बीते 24 घंटे में 2,46,674 लोग रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों का अब तक आंकड़ा 4,00,17,088 पहुंच गया है। फिलहाल रिकवरी रेट 95.39 प्रतिशत है। इस समय एक्टिव केस 14,35,569 हैं। सक्रिय मामलों की दर 3.42 प्रतिशत है और डेली पॉजिटिविटी रेट 9.27 प्रतिशत है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 12.03 प्रतिशत है। यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज सीरीज के पहले 8 भारतीय खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अब नये नामों का होगा ऐलान गुरुवार को कुल 16,11,666 कोरोना टेस्ट हुए। पूरे देश में अब तक 73.58 कोविड टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 168.47 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। Under 19 Cricket World Cup : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हराया, फाइनल में किया प्रवेश, जानें जीत के हीरो