नीट पीजी 2022 परीक्षा किया गया स्थगित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया फैसला नई दिल्ली। नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। मंत्रालय ने कहा कि NEET PG 2021 काउंसलिंग के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष की परीक्षा 6-8 सप्ताह आगे के लिए टाल दी गई है। नीट पीजी 2022 परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जानी थी। परीक्षा स्थगित करने को लेकर छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि पिछले वर्ष यानी 2021 की नीट पीजी काउंसलिंग की डेट्स इस वर्ष की परीक्षा की डेट के साथ क्लैश हो रही है। ऐसे में आगामी परीक्षा को स्थगित किया जाना चाहिए। कृषि मजदूर न्याय योजना : राहुल गांधी बोले- अमीर भारत के लोग सोचते हैं, गरीब भारत शांत-डरपोक है, मैं कहता हूं उनमें अपार शक्ति है छात्रों ने सोशल मीडिया पर इसकी मांग उठाई और स्वास्थ्य मंत्रालय से लगातार गुहार लगाई कि इस मामले में जल्द कोई निर्णय लें। इसके लिए छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की जिसपर विचार के लिए कोर्ट ने स्वीकृति भी दे दी। Under 19 Cricket World Cup : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हराया, फाइनल में किया प्रवेश, जानें जीत के हीरो स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब छात्रों की मांगों को जायज़ मानते हुए परीक्षा 6-8 सप्ताह के लिए स्थगित कर दी है। मंत्रालय ने माना है कि एग्जाम डेट पिछले सेशन की काउंसलिंग डेट्स से क्लैश हो रही हैं, जिससे छात्रों को नुकसान हो सकता है। नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज सीरीज के पहले 8 भारतीय खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अब नये नामों का होगा ऐलान क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun