मुख्यमंत्री के भतीजे की गिरफ्तारी, ईडी की कार्रवाई से गरमाई सियासत, जानिए पूरा मामला

मुख्यमंत्री के भतीजे की गिरफ्तारी, ईडी की कार्रवाई से गरमाई सियासत, जानिए पूरा मामला नई दिल्ली। मुख्यमंत्री के भतीजे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। अभी 5 राज्यों में चुनाव होने वाले है। इसी के मद्देनजर ये कार्रवाई करने का आरोप राजनीतिक दलों ने लगाया है। दरअसल, ईडी द्वारा गुरुवार देर रात सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस की तरफ से अगले सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे चन्नी इससे बैकफुट पर आ गए। सबसे बड़ा डर ये है कि विरोधी तो पहले ही निशाना साध रहे थे अब कहीं ईडी की इस कार्रवाई से अपने ही विरोध में न आ जाएं। 

कैप्टन के समय दर्ज हुआ था केस

साल 2018 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे, उस समय अवैध खनन का मामला सामने आया था। पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में चालान पेश कर दिया था। हालांकि तब उसमें भूपिंदर सिंह का नाम नहीं था। Under 19 Cricket World Cup : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हराया, फाइनल में किया प्रवेश, जानें जीत के हीरो एफआईआर के मुताबिक, इस मामले में 26 आरोपी हैं। इसमें शामिल 6 ठेकेदारों के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।  यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज सीरीज के पहले 8 भारतीय खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अब नये नामों का होगा ऐलान 

पंजाब में अवैध रेत खनन चर्चा में

पंजाब से अवैध रेत खनन की कई शिकायतें आ रही थीं। मोहाली, रोपड़, होशियारपुर और पठानकोट समेत 12 जिले ऐसे हैं जिसें अवैध खनन पर ईडी की खास नजर थी। अवैध रेत खनन का मुद्दा पंजाब विधानसभा चुनाव का एक अहम मुद्दा भी है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को बार-बार निशाना बनाती रही है। पिछले साल दिसबंर महीने में 'आप' ने आरोप लगाया था कि सीएम चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध रेत खनन पाया गया है। क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun