विधानसभा चुनावों के बाद MSP पर कमेटी, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने राज्यसभा में दी जानकारी
विधानसभा चुनावों के बाद MSP पर कमेटी, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने राज्यसभा में दी जानकारी
रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन का बड़ा असर होगा। इसी इसी के चलते कृषि कानून वापस लिया गया। अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग की जा रही है। किसान नेता ने सरकार पर आरोप लगाते हुए चुनाव में बताने की बात कही थी। अब इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को संसद में बयान दिया है। उन्होंने राज्यसभा को बताया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद MSP पर एक समिति की घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह दोहराया कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह घोषणा की। तोमर ने कहा कि सरकार ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर MSP पर समिति की घोषणा के संबंध में चुनाव आयोग (EC) को लिखा था।
मंत्री के मुताबिक, चुनाव आयोग ने सलाह दी है कि एमएसपी पर कमेटी की घोषणा राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद की जानी चाहिए।
कृषि मजदूर न्याय योजना : राहुल गांधी बोले- अमीर भारत के लोग सोचते हैं, गरीब भारत शांत-डरपोक है, मैं कहता हूं उनमें अपार शक्ति है
PM मोदी ने की थी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा था कि MSP पर कानूनी गारंटी के लिए किसानों की मांग पर चर्चा करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।
तोमर ने कहा, "पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री ने फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और एमएसपी को प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए समिति के गठन की घोषणा की है। सरकार पीएम द्वारा की गई घोषणा के लिए प्रतिबद्ध है। मामला मंत्रालय के विचाराधीन है और समिति की घोषणा विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी।"
स्कूल खोलने केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन इलाकों में खुल सकेंगे स्कूल
10 मार्च को चुनावों के आएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होगा। 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही दिन 14 फरवरी को वोटिंग होगी। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में चुनाव होंगे। उत्तराखंड की 70 सीटों, उत्तर प्रदेश की 403 सीटों, पंजाब की 117, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटों पर वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun