यात्रीगण ध्यान दें : तीसरी लाइन का कार्य जारी, कई ट्रेनें 13 फरवरी तक रहेगा प्रभावित बिलासपुर। रेलवे प्रशासन अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रुपौंद-झलवारा सेक्शन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य दिनांक 6 फरवरी से 13 फरवरी तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह भी पढ़े- गलवान घाटी झड़प : चीन की ओछी हरकत, भारत ने डिप्लोमैटिक बायकॉट का लिया फैसला रद्द होने वाली गाडियां इस प्रकार हैः- 1) दिनांक 2 फरवरी एवं 9 फरवरी, 2022 (बुधवार) को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2) दिनांक 3 फरवरी एवं 10 फरवरी, 2022 (गुरुवार) को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 3) दिनांक 5 फरवरी एवं 12 फरवरी, 2022 (शनिवार) को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 4) दिनांक 6 फरवरी एवं 13 फरवरी (रविवार) को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 5) दिनांक 5 फरवरी से 13 फरवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6) दिनांक 5 फरवरी से 12 फरवरी तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल - बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7) दिनांक 6, 8 व 13 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 8) दिनांक 7, 9 व 14 फरवरी को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 9) दिनांक 10 फरवरी, 2022 को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 10) दिनांक 6 फरवरी एवं 13 फरवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 11) दिनांक 4, 8 फरवरी एवं 11 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 12) दिनांक 5, 9 एवं 12 फरवरी को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 13) दिनांक 4, 9 एवं 11 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 14) दिनांक 6, 11 एवं 13 फरवरी को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 15) दिनांक 6 एवं 13 फरवरी को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 16) दिनांक 9 एवं 16 फरवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 17) दिनांक 8 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 18) दिनांक 10 फरवरी को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।