योगी आदित्यनाथ के पास कोई मकान और जमीन नहीं, जानें सीएम की पूरी संपत्ति

योगी आदित्यनाथ के पास कोई मकान और जमीन नहीं, जानें सीएम की पूरी संपत्ति लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। अमित शाह ने इस बार भी 300 से ज्यादा सीट जीतने का वादा किया। नामांकन के अनुसार, गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास कोई जमीन, मकान नहीं है। वहीं संपत्ति में पिछले 4 साल में करीब 59 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। एमएलसी चुने जाने के समय उनकी संपत्ति 95.98 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 1 करोड़ 54 लाख, 94 हजार 54 रुपए है। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो सांसद रहते हुए योगी की संपत्ति 72 लाख 17 हजार रुपए थी। यह भी पढ़े - मुख्यमंत्री के भतीजे की गिरफ्तारी, ईडी की कार्रवाई से गरमाई सियासत, जानिए पूरा मामला शुक्रवार को दाखिल पर्चे के साथ दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक, मुख्यमंत्री के पास दो असलहे भी हैं। इनमें एक लाख कीमत की एक रिवाल्वर व 80 हजार रुपये कीमत की एक राईफल शामिल है। योगी के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास एक लाख रुपए नकद, नई दिल्ली के एसबीआई संसद भवन शाखा में 25 लाख 99 हजार 171 रुपए, पीएनबी की इंडस्ट्रीयल एरिया गोरखनाथ शाखा में 4 लाख 32 हजार 751 और 7 लाख 12 हजार 636 रुपए की चार एफडी, एसबीआई के गोरखनाथ शाखा के खाते में 7,908 रुपए हैं। यह भी पढ़े- विधानसभा चुनावों के बाद MSP पर कमेटी, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने राज्यसभा में दी जानकारी इसी तरह एसबीआई की लखनऊ स्थित विधानसभा मार्ग खाता में 67 लाख 85 हजार 395 तथा डाकघर संसद मार्ग, नई दिल्ली के खाते में 35 लाख 24 हजार 708 रुपए हैं जबकि 2 लाख 33 हजार रुपए का बीमा है। योगी आदित्यनाथ के कान में 49 हजार रुपए कीमत का 20 ग्राम का कुंडल, दस ग्राम की रुद्राक्ष लगी एक सोने की चेन, जिसकी कीमत 12 हजार रुपए है। मुख्यमंत्री के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। न ही उनपर कोई मुकदमा है। 49 वर्ष के मुख्यमंत्री योगी, एचएन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल से विज्ञान(बीएससी) से स्नातक तक हैं।

 2014 तक योगी के पास थे तीन लग्जरी वाहन

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास तीन लग्जरी गाड़ियां थी। इनमें एक पुरानी टाटा सफारी, इनोवा और नई फॉर्च्यूनर शामिल है। उनके पास उस समय भी कोई अचल संपत्ति नहीं थी। कृषि मजदूर न्याय योजना : राहुल गांधी बोले- अमीर भारत के लोग सोचते हैं, गरीब भारत शांत-डरपोक है, मैं कहता हूं उनमें अपार शक्ति है क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun