मोबाइल के कारण बुआ की हत्या, नाबालिग दो भतीजी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसी सुलझायी हत्या की गुत्थी

मोबाइल के कारण बुआ की हत्या, नाबालिग दो भतीजी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसी सुलझायी हत्या की गुत्थी रायगढ़। महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग बहनों को हिरासत में लिया है। दोनों ने हत्या करने की बात को कबूल कर लिया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम निरंजनपुर-सपनई में तीन फरवरी की रात यहां रहने वाली तुलसी भाठ के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों से पूछताछ की गई। केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन इलाकों में खुल सकेंगे स्कूल पूछताछ में पता चला कि, बुआ के साथ उसकी दो भतीजी भी साथ में रहती थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि, उनकी बुआ अविवाहित थी और ये दोनों अपनी बुआ के पास ही रहते थे। बुआ उन्हें मोबाइल चलाने पर डांटती थी और मोबाइल के नाम पर उनसे मारपीट भी करती थी। इस बात से दोनों बहन काफी परेशान थे। कृषि मजदूर न्याय योजना : राहुल गांधी बोले- अमीर भारत के लोग सोचते हैं, गरीब भारत शांत-डरपोक है, मैं कहता हूं उनमें अपार शक्ति है 3 फरवरी को भी मोबाइल के नाम पर ही छोटी बहन को उसकी बुआ ने थप्पड़ मारा था। इस बात का बदला लेने के लिए दोनों बहनों ने बुआ की हत्या की योजना बनाई।

कल्हाड़ी से बुआ की हत्या

योजना के तहत ही 3 फरवरी की रात जब बुआ सो गई तब दोनों बहनों ने मिलकर सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस में दोनों नाबालिग को हिरासत में लेकर इस मामले में पूछताछ कर रही है। क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun