शिक्षक गिरफ्तार, सीएम को देना पड़ा दखल, आखिर क्यों?
बिलासपुर। शिक्षक सीधी भर्ती में पोस्टिंग के लिए डील करने वाले शिक्षक नंदकुमार को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा शिक्षक योगेश पांडेय को भी आरोपी बनाया गया।
नंदकुमार साहू की पोस्टिंग बहतराई स्कूल में थी। पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षक के पास से चयनित शिक्षकों की सूची और 18 हजार रुपए जब्त किए हैं। आरोप है कि कमीशन के लालच में ये पोस्टिंग का खेल खेला जा रहा था। एक शिक्षक पोस्टिंग के बदले नंदकुमार साहू को 5 हजार रुपए कमीशन मिलता था। ये पूरी कार्रवाई जांजगीर चांपा के शिक्षक भूपेंद्र साहू की शिकायत पर हुई है। भूपेंद्र के पत्नी के रिश्वत की मांग की गई थी।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस हरकत में आई थी। लेकिन ये हैरानी और शर्म की बात है कि एक शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए सीएम को निर्देश देना पड़ा। क्या प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। क्या खुलेआम विभागों में रिश्वतखोरी हो रही है। इसमें किसका हाथ है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- मोबाइल के कारण बुआ की हत्या, नाबालिग दो भतीजी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसी सुलझायी हत्या की गुत्थी
शिक्षक का पिछले हफ्ते ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमे वो शहर के स्कूल में पोस्टिंग के नाम पर 90 हजार मांग रहा था। वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज किया था, जिसके बाद आज सुबह तड़के शिक्षक को सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही उससे इस मामले में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन इलाकों में खुल सकेंगे स्कूल
दरअसल कुछ दिनों पूर्व शिक्षक नंदकुमार साहू का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसने दूसरे किसी शिक्षक से मनचाही जगह पर पोस्टिंग दिलाने 90 हजार रुपए की मांग की थी। ऑडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था।
आईजी रतन लाल डांगी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी पारुल माथुर को इसकी जांच करवा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे। आईजी से मिले निर्देशों के आधार पर एसएसपी पारुल माथुर ने एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था।
जांच अधिकारी की टीम जांच के लिये संयुक्त संचालक शिक्षा के दफ्तर पहुंची थी और डिटेल जुटाने के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा आरएस चौहान का बयान भी दर्ज किया था। इसके बाद ऑडियो में रकम मांगने वाले शिक्षक नंदकुमार साहू का भी एडिशनल एसपी के दफ्तर में बयान हुआ था।
क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun