लता मंगेशकर की हालात नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट मुंबई। लता मंगेशकर की तबीयत बेहद खराब है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का पिछले काफी वक्त से इलाज चल रहा है। उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया था। उनके लंग्स में निमोनिया भी डिटेक्ट हुआ था। हालांकि लता मंगेशकर हालत में पिछले दिनों तक सुधार देखने को मिल रहा था, लेकिन अब एक बार फिर उनकी तबीयत खराब होने लगी है। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने उनकी तबीयत बिगड़ने के बारे में जानकारी दी है। लिंक क्लिक कर पढ़े- कर्मचारियों के अंशदायी पेंशन योजना में बढ़ोतरी, राजपत्र में हुआ प्रकाशन वेंटिलेटर पर हैं लता मंगेशकर समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, 'दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, उनकी हालत नाजुक है। वह वेंटिलेटर पर है। वह अभी भी आईसीयू में है और डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी।' केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन इलाकों में खुल सकेंगे स्कूल लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के करोड़ों फैंस उनकी बेहतरी की दुआ कर रहे हैं और ट्विटर पर दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है। साउथ की फिल्म क्यों हो रही हिट, कंगना रनौत ने बताई वजह बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं। नर्सरी से 12वीं तक की परीक्षा होगी ऑफलाइन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए बताया, "मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। वह पहले वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन आज उनका वेंटिलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है।" क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun