सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी, रस्में हुई शुरू, चुलमाटी में दिखा खास अंदाज, देखें तस्वीरें
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के शादी की रस्में आज से शुरू हो गई। परिवार और रिश्तेदार चुलमाटी के लिए निकले। दरअसल, छत्तीसगढ़ में शादी की शुरुआत चुलमाटी से होती है। इस दौरान ढेड़हिन/सुवासिन ( वर के बहन और फूफू) शामिल होते हैं।
लिंक क्लिक कर पढ़े- सीएम भूपेश ने राज्यपाल उइके को बेटे चैतन्य की शादी का दिया न्योता, इस दिन होगा विवाह कार्यक्रम
विवाह रस्म में चूल्हे की जरूरत होती है। इसके लिए मिट्टी लाने के लिए ढेडहा (जीजा, फूफा) और ढेड़ही (बहन, फूफू) देवस्थल के किनारे जाते हैं। जीजा या फूफा संबल से मिट्टी की खुदाई करते हैं। और ढेड़हिन टुकनी में मिट्टी रखते हैं।
लिंक क्लिक कर पढ़े- राहुल गांधी ने सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य और बहू को दिया आशीर्वाद
बता दें कि चैतन्य की शादी 6 फरवरी को ख्याति वर्मा के साथ नवा रायपुर के एक होटल में होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की शादी समारोह में देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। चैतन्य का विवाह राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में रविवार को होगा।
शादी समारोह में पहुंचने के लिए कांग्रेस के नेता शनिवार को रायपुर पहुंचेंगे। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अब तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- कर्मचारियों के अंशदायी पेंशन योजना में बढ़ोतरी, राजपत्र में हुआ प्रकाशन
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बीके हरिप्रसाद, केटीएस तुलसी, शक्ति सिंह गोहिल, पीएल पुनिया, चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर पहुंचेंगे। यह सभी नेता रविवार को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना होंगे।
केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन इलाकों में खुल सकेंगे स्कूल
क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun