भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पूर्व मंत्री राजेश मूणत हिरासत में, मारपीट का लगाया आरोप

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पूर्व मंत्री राजेश मूणत हिरासत में, मारपीट का लगाया आरोप रायपुर। राजधानी रायपुर में आज भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत और एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद मूूणत ने वीडियो जारी कर पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। 

पहली घटना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बाइक रैली उन्हें लेकर रायपुर की ओर रवाना हुई। रास्ते में माना-वीवीआईपी रोड के पास कांग्रेसी नेता सिंधिया को काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे। इसी बात को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच झड़प हो गई। खबर है कि कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। इस मारपीट की अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है। वीआईपी रोड पर तैनात पुलिसकर्मी फौरन भागकर नेताओं के पास पहुंचे और उन्हें अलग कराया।

दूसरी घटना

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के लोग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने निकले थे। इसलिए रोकने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री रद्रगुरु के बंगले के बाहर खड़े थे। उनका कहना था कि वे मंत्री से समस्या समाधान के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस के लोग काले कपड़े पहने हुए थे।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के फाफाडीह इलाक़े स्थित निजी होटल में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद पूर्व मंत्री राजेश मूणत और मंत्री रुद्र गुरु के बंगले के दरवाज़े पर मौजूद तीन कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई। जबकि बीच बचाव के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे तो पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने गाली गलौज कर दिया।    लिंक क्लिक कर पढ़े- कर्मचारियों के अंशदायी पेंशन योजना में बढ़ोतरी, राजपत्र में हुआ प्रकाशन   भारी हंगामे के बीच पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहसबाजी करने वाले भाजपाईयों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। उसी वक्त राजेश मूणत भी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते देख खुद से पुलिस गाड़ी में बैठ गए। सभी को विधानसभा थाना ले ज़ाया गया है। खबर है कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।      मिली जानकारी के अनुसार, विवाद तब हुआ जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले थे। इस दौरान मंत्री रुद्र गुरु के बंगले के सामने खड़े तीन युवकों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि काली शर्ट पहनकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मामला यहीं से तूल पकड़ा। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री राजेश मूणत विवाद में कूद पड़े और मंत्री बंगले के सामने मौजूद युवकों पर टूट पड़े। गरजते पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तब ही पुलिस अधिकारियों और मंत्री बंगले के सामने खड़े युवकों को गाली दे दी। उत्तेजित भाजपा कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच हल्की खींचतान भी हुई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाते ही पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट की कोशिश करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, इसे देख राजेश मूणत भी पुलिस गाड़ी में बैठ गए। राजधानी पुलिस सभी को विधानसभा थाना ले गई है। राजेश मूणत पुलिस ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन गाडी में बैठाया गया। साथ ही राजधानी पुलिस ने उसके साथ मारपीट की है।

क्यों हुआ हंगामा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए थे। इसके बाद कांग्रेस ने ऐलान किया कि अब भाजपा के नेताओं के आने पर भी उनके साथ ऐसा ही सलूक किया जाएगा। इसी वजह से शनिवार को यह विवाद के हालात बने।  केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन इलाकों में खुल सकेंगे स्कूल क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun