राजेश मूणत मामला, पूर्व सीएम रमन सिंह पहुंचे थाना, बोले- कार्रवाई करो नहीं छत्तीसगढ़ बंद

राजेश मूणत मामला, पूर्व सीएम रमन सिंह पहुंचे थाना, बोले- कार्रवाई करो नहीं छत्तीसगढ़ बंद रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। इसके बाद अब मामला काफी बिगड़ गया है। दरअसल, कांग्रेस काला झंडा दिखाने वाले थे। वहीं भाजपा ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत को हिरासत में ले लिया। अब मूणत ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाने में बीजेपी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हो गया है।    बात बिगड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह खुद थाने पहुंचे। डॉ रमन सिंह ने थाने में बैठते ही कहा कि राजेश पूर्व मंत्री रहा है। जब वो ही सुरक्षित नहीं है। थाने में ही सुरक्षित नहीं है, तो इससे बेहतर हम सबको यहीं से जेल भेज दो। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि आप कार्यवाही कर सकते हैं। सस्पेंड कर सकते हैं। लाईन अटैच कर सकते हैं। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने तब एक वीडियो दिखाया और कहा कि सर, ये वीडियो देख लीजिए। इसमें पुलिस वालों से दुर्व्यवहार करते नज़र आ रहे हैं। हम यदि लाईन अटैच कर देते हैं तो भी वह सजा हो जाएगी। हम जांच कर लेते हैं सर। आप समय सीमा दे दीजिए। सारे बिंदुओं पर जाँच कर लेते हैं। यह भी पढ़े- भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पूर्व मंत्री राजेश मूणत हिरासत में, मारपीट का लगाया आरोप इस पर डॉ रमन सिंह समेत सभी उपस्थित नेता जिनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम,विधायक पुन्नूलाल मोहले, विधायक बृजमोहन अग्रवाल,विधायक सौरभ सिंह, विधायक नारायण चंदेल शामिल थे। कुछ क्षणों के लिए चुप हो गए, और ठीक इसके बाद डॉ रमन सिंह ने कहा, डीजी फ़ोन उठा नहीं रहा है। आपके स्तर पर समाधान नहीं मिल रहा है। ठीक है सोमवार को रायपुर बंद और मंगलवार को प्रदेश बंद करते हैं। डॉ रमन सिंह ने इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय से कहा चलिए करिए तैयारी। इसके बाद अचानक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा किलाईन अटैच की बात हमने पहले ही कही थी। पर यदि कप्तान साहब कुछ देर के लिए कक्ष हमें सौंप दें तो हम लोग चर्चा करना चाहते हैं।  इस पर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सहमति दी और फिर से समय देने का आग्रह करते हुए कक्ष से बाहर आ गए। इसके बाद कक्ष में बैठक जारी है। केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन इलाकों में खुल सकेंगे स्कूल क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun